पुलिस के मुताबिक, जनपद हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के बिसावर निवासी चांदी कारीगर जितेंद्र गुप्ता 16 किलो चांदी के जेवर लेकर मथुरा के चौक बाजार आ रहा था। बताते हैं कि वह गोकुल बैराज से बस से उतरकर ऑटो में बैठकर होलीगेट जा रहा था, तभी आगरा-मथुरा मार्ग पर ईगल ग्राउंड के पास बाइक पर आए बदमाशों ने तमंचा तानकर उन्हें रोक लिया और चांदी के जेवरों से भरा थैला छीन लिया, और फरार हो गए।
लूट के बाद बदमाशों ने कारीगर को जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath