खुश रहने का अधिकार है : सैम स्मिथ

लंदन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। गायक सैम स्मिथ का कहना है कि उन्हें खुश रहने का अधिकार है। वर्तमान में वह समलैंगिक साथी ब्रैंडन फ्लिन के साथ रिश्ते में हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, स्मिथ (25) का मानना है कि वह अब 24 वर्षीय अभिनेता से प्यार पाने के बाद ‘हैप्पी सॉन्ग’ लिखने में सक्षम हैं।

स्मिथ ने वी मैगजीन से कहा, “मैं एक रिलेशनशिप में हूं। मुझे लगता है कि मुझे खुश रहने का अधिकार है। मैं कुछ सुखद प्रेम गीतों को जल्द ही लिखना चाहता हूं।”

नए साल के लिए अपने लक्ष्यों के बारे में पूछे जाने पर, स्मिथ ने कहा, “मुझे आशा है कि मैं गहरे और खूबूसरत रिश्ते में हूं, जहां मैं किसी को जितना प्यार करता हूं, वह भी मुझे उतना ही प्यार करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493