मैड्रिड, 6 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पूर्व कैटलन नेता ओरियोल जुनकेरस की जमानत की अपील खारिज कर दी।
ओरियोल पर विद्रोह, राजद्रोह और सार्वजनिक निधि का दुरुपयोग करने का आरोप है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ओरियोल ने दो महीने जेल में गुजारने के बाद गुरुवार को जमानत की अपील की थी।
कैटेलोनिया के उपराष्ट्रपति रह चुके ओरियोल ने कहा कि क्षेत्रीय चुनावों में 21 दिसंबर को कैटलन असेंबली में पुनर्निर्वाचित होने के बाद उन्हें अपने मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने हालांकि सर्वसम्मित से ओरियोल की अपील खारिज कर दी। न्यायाधीशों ने अपने तर्क में कहा कि ऐसे कोई साक्ष्य नहीं है, जो यह दिखाते हैं कि वह कैटेलोनिया की एकतरफा आजादी के विचार को छोड़ देंगे और कहा कि “एस्केरा रिपब्लिकाना के नेता ने स्पेन के खिलाफ, संविधान के खिलाफ, कैटलन के कानून और न्यायायिक आदेश के खिलाफ काम किया।”
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि यह एक ‘गैर-कानूनी’ और ‘बहुत गंभीर’ कृत्य था।
dharmpath.com dharmpath