लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सर्द हवाओं का चलना जारी है। शनिवार को हालांकि, दिन में थोड़ी धूप निकलने की उम्मीद है जिससे लोगों को गलन से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो तीन दिनों तक अभी मौसम का यही रुख बना रहेगा।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के मुताबिक, शनिवार को दिन में धूप निकलेगी। गलन और ठंड पहले की तुलना में कम होगी। शुक्रवार रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमाान तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। हालांकि शनिवार को तापमान में वृद्घि होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, कानपुर का 7.2 डिग्री, इलाहाबाद का 6.2 डिग्री, झांसी का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरे की वजह से हालांकि कई जगहों पर सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। लगभग एक दर्जन रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे की वजह से मडुवाडीह दिल्ली एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, गरीब रथ, लखनऊ मेल सहित कई रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं।
dharmpath.com dharmpath