आसियान के नए महासचिव से मिलीं सुषमा स्वराज

जकार्ता, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां आसियान-इंडिया नेटवर्क के थिंक टैंक की बैठक के पांचवे दौर से पहले आसियान के नए महासचिव जनरल लिम जौक होई से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि “आसियान-भारत संबंधों को स्मरणीय वर्ष में ले जाते हुए” सुषमा ने लिम से मुलाकात की और इस दौरान इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेटनो मासुर्डी भी मौजूद थी।

यह मुलाकात भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का हिस्सा है।

नई दिल्ली 25 जनवरी को भारत और आसियान के बीच वार्ता साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के लिए एक स्मारणीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा जिसमें आसियान राष्ट्रों के सभी नेताओं के भाग लेने की उम्मीद हैं।

ब्रुनेई के एक अनुभवी राजनयिक लिम ने जनवरी में महासचिव का पद संभाला। उन्होंने 2017 में वियतनाम के ली लुयोंग मिन्ह के पांच वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी जगह ली।

सुषमा स्वराज शुक्रवार को दक्षिण पूर्व एशिया के तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में थाईलैंड से यहां पहुंची। वह इस दौरे के दौरान सिंगापुर की यात्रा भी करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493