रहमान के 51वें जन्मदिन पर सितारों ने दी बधाई

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर हस्तियों ने ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को उनके 52वें जन्मदिन पर अपार प्यार जाहिर किया है और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

वर्ष 1992 में फिल्म रोजा के हिट गानों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रहमान चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो अकादमी पुरस्कार, दो ग्रैमी पुरस्कार, एक बाफ्टा पुरस्कार और गोल्डन ग्लोब प्राप्त कर चुके हैं।

‘बॉम्बे’, ‘ताल’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों के संगीत के साथ, रहमान ने वैश्विक स्तर पर नाम कमाया है।

दिग्गजों ने उन्हें ट्वीटर के माध्यम से कुछ इस तरह बधाई संदेश भेजे हैं :

सोनम कपूर : ए. आर. रहमान सर को जन्मदिन की बधाई। हमारे जीवन में सुंदर संगीत का प्रकाश जोड़ने के लिए धन्यवाद।

अदिति राव हैदरी : संगीत उस्ताद के लिए ढेर सारा प्यार और चमत्कार की कामना करते हैं। हैप्पी बर्थडे सर। आप कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

सचिन तेंदुलकर : उस्ताद ए.आर. रहमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान की कृपा बनी रहे।

ए.आर. मुरुगदौस : आपको आज के दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और यह वर्ष आपके लिए शानदार संगीत का वर्ष हो।

मोहित चौहान : ए.आर. रहमान सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें।

सलीम मर्चेट : हैप्पी बर्थडे। आने वाला वर्ष अद्भुत रहे।

हर्षदीप कौर : आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं हमेशा प्रशंसक रहूंगा।

श्रुति हासन : अद्भुत ए.आर. रहमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

अरमान मलिक : आशा है कि आपका सबसे अच्छा जन्मदिन होगा। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अपने संगीत करियर में इतने जल्द आपके साथ काम करने का मौका मिला। आप सभी भारतीय संगीतकारों के लिए सच्ची प्रेरणा हैं। मैं कामना करता हूं कि आप भारतीयों को गौरवान्वित बनाए रखें।

अनिरुद्ध रविचंदर : मद्रास के मोजार्ट के सुखद जन्मदिन की कामना करता हूं।

नीति मोहन : प्रिय ए.आर. रहमान सर, आप को जन्मदिन की बधाई। प्यार और सम्मान।

श्रेया घोषाल : हैप्पी बर्थडे सर। हमेशा प्यार, रोशनी और खुशियां मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493