मुंबई में सिनेविस्टा स्टूडियो जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। यहां शनिवार को लगी भयानक आग में सिनेविस्टा स्टूडियो खाक हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। यहां शनिवार को लगी भयानक आग में सिनेविस्टा स्टूडियो खाक हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बीएमसी के आपदा नियंत्रण के अनुसार, उत्तर मुंबई के कांजुरमार्ग इलाके में स्थित स्टूडियो में रात लगभग आठ बजे आग लगी, और आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

आग ने स्टूडियो के 3,000 वर्ग फुट के भूतल के साथ ही प्रथम तल को अपनी चपेट में ले लिया, जहां आमतौर पर शूटिंग होती है।

आग में बिजली के तार, लाइट्स और स्टूडियो के अन्य उपकरण खाक हो गए। आग के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने कहा कि स्टूडियो के अंदर कुछ लोग शूटिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें तत्काल बाहर निकाल लिया गया।

पिछले सितंबर में चेम्बूर स्थित प्रसिद्ध आर.के. स्टूडियो में एक शूटिंग फ्लोर और बालीवुड के कपूर परिवार से संबंधित कुछ अनमोल स्मृति चिन्ह खाक हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493