नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 8.30 बजे ²श्यता 400 मीटर रही और आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते 28 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 36 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 9 के समय में फेरबदल किया गया है।
मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “सुबह घने कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा।”
अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath