स्पेनिश लीग : एटलेटिको ने गेटाफे को 2-0 से मात दी

मेड्रिड, 7 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में खेले गए मैच में एटलेटिको मेड्रिड ने गेटाफे को 2-0 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ लीग सूची में दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मेड्रिड पहले स्थान पर काबिज बार्सिलोना से छह अंक दूर है।

इस मैच में एटलेटिको की शुरुआत अच्छी हुई थी। एंजेल कोरिया की ओर से 18वें मिनट में किए गए गोल के दम पर क्लब ने 1-0 की बढ़त हासिल की। इस बढ़त को क्लब ने पहले हाफ की समाप्ति तक बनाए रखा।

इसके बाद, दूसरे हाफ में भी एटलेटिको ने मैच पर अपना दबदबा कायम रखा। उसने गेटाफे को गोल करने का मौका नहीं दिया।

डिएगो कोस्टा की ओर से 68वें मिनट में किए गए गोल के दम पर एटलेटिको ने 2-0 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493