नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। एशिया रिजॉर्ट फैशन वीक (एआरएफडब्ल्यू) का पहला संस्करण गोवा में एक से तीन मार्च तक आयोजित होगा।
यहां जारी एक बयान के मुताबिक, तीन दिवसीय फैशन वीक का आयोजन सीडेड डी गोवा रिजॉर्ट में आयोजित किया जा रहा है, जो राजधानी पणजी से 10 मिनट की दूरी पर है।
एशिया रिजॉर्ट फैशन वीक के संस्थापक और निदेशक महीन केएस ने कहा, “समुद्र तट पर बाजार अपनी चरम पर है और यह अब खेल में प्रवेश के लिए उपयुक्त है।”
इस बारे में उन्होंने कहा, “एआरएफडब्ल्यू में हमारा लक्ष्य भारत और अन्य देशों के कोने-कोने से रिजॉर्ट और क्रूज क्लॉथिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां पेश करना है। गोवा के तट पर उद्योग के सर्वाधिक प्रसिद्ध नामों के साथ ही नई प्रतिभाएं अपनी रचनात्मकता, विविधता और फैशन की ऊर्जा पेश करेंगे।”
फैशन वीक में में रिजॉर्ट वियर, बीचवियर के साथ ही ब्राइडल कोचर भी प्रदर्शित होंगे। इसमें 40 डिजाइनर भाग लेंगे।
dharmpath.com dharmpath