नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत-म्यांमार सीमा के आसपास के क्षेत्र में रविवार दोपहर भूकंप के झटके से मणिपुर थरथरा उठा। रिक्टर पैमाने पर भूंकप की तीव्रता छह मापी गई।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप पृथ्वी की सतह से 35 किलोमीटर नीचे उत्पन्न हुआ। भूकंप के झटके दोपहर 12:17 पर महसूस किए गए।
भूकंप का मुख्य केंद्र 24.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 94.7 डिग्री पूर्वी स्थित म्यांमार-भारत (मणिपुर) सीमा क्षेत्र था।
अधिकारी ने कहा, “हमें मणिपुर के अलग अलग हिस्सों से लोगों द्वारा भूकंप के झटकों की जानकारी हासिल करने के लिए फोन आए। हालांकि वास्तव में भूकंप का केंद्र मणिपुर नहीं था लेकिन यह भारत-म्यांमार सीमा के पास उत्पन्न हुआ था।”
अधिकारी ने आगे कहा, “किसी के भी हताहत होने और संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath