बिहार में ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ी, पारा गिरा

पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में चल रही ठंडी हवा और कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ गई है तथा न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पूर्णिया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ठिठुरन से राहत नहीं मिलने के आसार जताए हैं।

बिहार के भागलपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस, पटना का 5.6 डिग्री तथा गया का 4.1 डिग्री डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, “अगले एक-दो दिनों तक मौसम में किसी खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड बनी रहेगी तथा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में अंतर भी कम रहेगा।”

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493