तेलंगाना में एसयूवी पलटी, 5 की मौत

हैदराबाद, 8 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के जोगुलंबा गड़वाल जिले में सोमवार तड़के एक एसयूवी अत्यधिक भरी होने के कारण पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

सभी पीड़ित मजदूर हैं, जो गड़वाल में स्थित एक कपास की फैक्टरी से अपनी नाइट डयूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे।

घटना धारूर-गोनुपाडु रोड पर परचारला के समीप घटी, जब मजदूर एक बोलेरो में सवार होकर अपने गांव चिन्नापाडु लौट रहे थे।

घायलों को गड़वाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग मंौजूद थे। वाहन का चालक कथित रूप से नींद में था और वह गाड़ी भी तेज रफ्तार से चला रहा था।

पीड़ितों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने 20 मजदूरों के लिए एक वाहन मुहैया करा रखा था जिसके कारण यह हादसा हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493