कश्मीर : मुठभेड़ में आतंकी ढेर

श्रीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी का मार गिराया।

पुलिस ने कहा कि सेना के राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर कनीरा गांव को घेर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “जैसे ही सुरक्षा बल करीब आए, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस अभियान में एक आतंकवादी मारा गया है और मुठभेड़ अब भी जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493