एमिरेट्स, एतिहाद ने एयरलाइन सुरक्षा पर मिलाया हाथ

दुबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की प्रमुख विमानन कंपनी एमिरेट्स एयरलाइन ने सोमवार को एतिहाद एयरवेज के साथ विमानन सुरक्षा को लेकर एक समजौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर (एमओयू) किए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस एमओयू पर एमिरेट्स एयरलाइन के अध्यक्ष टिम क्लार्क और एतिहाद एविएशन समूह के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी डगलस ने हस्ताक्षर किए।

एमिरेट्स ने कहा, “यूएई के दो वैश्विक अग्रणी वैश्विक विमानन समूहों के बीच यह एक ऐतिहासिक समझौता है, विमानन सुरक्षा में निकटस्थ सहयोग के महत्व को दर्शाता है। इससे दोनों समूहों के ग्राहकों को लाभ होगा।”

एमिरेट्स एयरलाइन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेख अहमद बिन सईद अल-मखतूम ने कहा, “सुरक्षा वैश्विक विमानन उद्योग की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक है।”

इस समझौते के तहत एमिरेट्स समूह की सुरक्षा और एतिहाद एविएशन समूह की सुरक्षा दोनों एक दूससे से जानकारियां साझा करेंगी, ताकि चुनौतियों का साथ मिलकर सामना किया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493