राष्ट्रपति कोविंद ने चित्रकूट में रामदर्शन प्रदर्शनी देखी

सतना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट प्रवास पर सोमवार को आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामदर्शन प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कॉफी टेबल बुक ‘रामदर्शन’ का लोकार्पण भी किया।

राष्ट्रपति कोविंद इस दौरान प्रदर्शनी में रामायण के विविध प्रसंगों पर आधारित भित्तिचित्रों और चित्रमय झांकियों को देखा।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल ओ़ पी़ कोहली, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे और दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493