सीतारमण 2 दिवसीय आयोजन के लिए गोवा में

पणजी, 8 जनवरी (आईएएनएस)। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को ‘रक्षामंत्री डे एट सी’ अभियान में हिस्सा लेने के लिए गोवा के भारतीय नौसेना अड्डा आईएनएस पहुंचीं।

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि सोमवार को शुरू हुए दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान वह कई नौसेना के जहाजों पर जाकर नौसेना संचालन को देख सकती हैं।

सीतारमण दो दिवसीय समुद्री दौरे के दौरान मिसाइल फायरिंग अभ्यास, युद्धपोत पनडुब्बी और विमान पारस्परिक अभ्यास, विमान वाहक पोत से उड़ान अभियान और फ्लाईपास्ट का गवाह बनेंगी।

एडमिरल सुनील लांबा और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने सीतारमण की अगवानी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493