उप्र : जीप पेड़ से टकराई, दंपति समेत 3 की मौत, 9 घायल

सोमवार सुबह फैजाबाद से सवारियां लेकर लखनऊ की ओर जा रही महिंद्रा मैक्स जीप अभी सफदरगंज थाना क्षेत्र में पहुंची थी, तभी दादरा गांव के पास हाईवे पर जीप की स्टेयरिंग फेल हो गई और जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में जहां पति कृष्ण कुमार, पत्नी गुड़िया निवासी अमहरा जिला फैजाबाद और संतोष निवासी ग्राम बहूहारी थाना रुदौली फैजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने 9 घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।

एसओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि हादसे में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को सूचना भेजी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493