बिहार में सर्द हवाओं से कड़ाके की ठंड

पटना, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह चल रही ठंडी हवाओं के कारण पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इस बीच कोहरे और कनकनी के कारण लोग परेशान हैं। पूर्णिया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान सोमवार की तरह ही 1़2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिनों में राज्य के मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान सुबह घना कोहरा रहेगा, दोपहर बाद धूप निकलेगी। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस, पटना का 5.5 डिग्री और गया का 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493