‘अय्यारी’ की रिलीज पर बोले सिद्धार्थ, ‘अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं’

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘अय्यारी’ की रिलीज की तारीख 26 जनवरी से आगे बढ़ने को लेकर अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं है।

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘अय्यारी’ की रिलीज की तारीख 26 जनवरी से आगे बढ़ने को लेकर अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं है।

चर्चा के मुताबिक, जैसा कि फिल्म ‘पद्मावती’ अब ‘पद्मावत’ नाम से 25 जनवरी को रिलीज हो रही है, इससे ‘अय्यारी’ सहित अन्य फिल्मों की रिलीज पर असर पड़ेगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब यह नौ फरवरी को रिलीज हो सकती है।

यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज की तारीख टालने का फैसला किया है, तो सिद्धार्थ ने कहा, “हमने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी फैसला नहीं किया है। मुझे लगता है कि हम 26 जनवरी को आ रहे हैं। हम जल्द ही फैसला करेंगे और इसकी घोषणा करेंगे।”

सिद्धार्थ ने सोमवार को यहां पिल्लई कॉलेज के वार्षिक महोत्सव के दौरान गीत ‘कोई कहानी शुरू तो कर’ के लोकेशन शूटिंग के दौरान मीडिया से बात की। यह फिल्म का प्रमोशनल गीत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493