लीना डनहम, जैक एंटोनोफ ने संबंध तोड़े

लॉस एंजेलिस, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री लीना डनहम और जैक एंटोनोफ ने पांच साल बाद अपने संबंध तोड़ लिए हैं।

‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, डनहम (31) और एंटोनोफ (33) ने 2012 में डेट करना शुरू किया था। दोनों दिसंबर में अलग हो गए थे।

सूत्र ने कहा, “यह फैसला दोनों ने मिलकर किया है। वे अलग-अलग रह रहे थे और उन्हें समझ आ गया कि संबंध समाप्त कर लेना ही समझदारी है। वे एक-दूसरे के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं फिर चाहे वह जो भी हो। वे दोनों आगे बढ़ रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493