नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई में मालाबार हिल्स स्थित देना बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में धनशोधन की जांच के तहत 13.19 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
एजेंसी ने कहा कि उसने सोमवार को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत संपत्ति जब्त की और इस मामले में कुल जब्त की गई संपत्ति 23.49 करोड़ रुपये है।
ईडी के एक अधिकारी ने कहा, “ईडी ने मालाबार हिल शाखा के देना बैंक के साथ धोखाधड़ी के एक मामले में पीएमएलए के तहत 13.19 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।”
dharmpath.com dharmpath