दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 22 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का औसत तापमान है।

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का औसत तापमान है।

सुबह 8.30 बजे ²श्यता 800 मीटर रही और आद्र्रता का स्तर 87 फीसदी दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण 22 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 49 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि तीन के समय में बदलाव किया गया है।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्का व मध्यम कोहरा रहा।”

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493