बिहार में सुबह धुंध छाई, शीतलहर जारी

पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन चढ़ने के बाद एक-दो घंटे तक हल्की धूप निकलने की संभावना है। इस बीच चल रही पछुआ हवा के कारण गलन भी बढ़ी हुई है। भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन-चार दिनों तक लोगों को ठंड और कोहरे से राहत मिलने उम्मीद नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापामन में अंतर कम रहेगा। इस दौरान ठंडी हवा चलने तथा तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई गई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, पटना का 6.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में अंतर कम रहने के कारण लोगों को दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। दिन में भी कुछ समय के लिए ही धूप निकल रही है।

पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493