भोपाल, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को मौसम साफ होने के बावजूद चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में बुधवार की सुबह से मौसम साफ है व धूप खिली है मगर हवाओं से ठंड का असर बना हुआ है। राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण दिन में भी ठंड का असर है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों में शीतलहर के कारण ठंड का असर बढ़ सकता है।
सर्द हवाओं के चलने से राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.3 डिग्री, ग्वालियर का 4.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.7 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 24 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath