उप्र : पीजीआई में भर्ती मुख्तार अंसारी की हालत में सुधार

लखनऊ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की मऊ सदर सीट से विधायक मुख्तार अंसारी की तबियत में सुधार हो रहा है। उन्हें लखनऊ स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोग्राफी की गई जिसमें उन्हें किसी प्रकार का कोई ब्लॉकेज नहीं मिला है।

लखनऊ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की मऊ सदर सीट से विधायक मुख्तार अंसारी की तबियत में सुधार हो रहा है। उन्हें लखनऊ स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोग्राफी की गई जिसमें उन्हें किसी प्रकार का कोई ब्लॉकेज नहीं मिला है।

एंजियोग्राफी के बाद उन्हें आईसीयू से सामान्य प्राईवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि बांदा जेल में बंद मुख्तार को दिल का दौरा पड़ने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

उनका इलाज कर रहे डॉ. पी. के. गोयल के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें क्या बीमारी थी और एंजियोग्राफ्री में क्या निकला है यह बात पीजीआई के निदेशक ही सही तरह से बता सकते हैं।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक की हत्या के मामले में जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को कल बांदा जिला जेल में दिल का दौरा पड़ा था। इस दौरान उनसे मुलाकात करने आई उनकी पत्नी को भी दिल का दौरा आ गया। विधायक के साथ उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों को लखनऊ रेफर किया गया था।

करीब पांच सौ समर्थकों और सुरक्षा के खास इंतजाम के साथ मुख्तार अंसारी को लखनऊ पीजीआई ले जाया गया था। कार्डियक एक्सपर्ट डॉ. पी.के. गोयल उनका इलाज कर रहे हैं। बुधवार सुबह पीजीआई में भर्ती विधायक मुख्तार अंसारी की एंजियोग्राफ्री कराई गई, जिसमें कोई ब्लॉकेज नहीं मिला जिसके बाद उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493