हैदराबाद : प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की की हत्या

हैदराबाद, 10 जनवरी (आईएएनएस)। एक असफल प्रेमी ने यहां प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की की चाकू मार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बुधवार को बताया, “यहां एक सुपरमार्केट में सेल्स गर्ल के रूप में काम करने वाली बी. जानकी (24) की मंगलवार को मूसापेट स्थित उसके घर में उसके सहकर्मी ने कथित रूप से चाकू से गोद कर हत्या कर दी।”

जानकी आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले की रहने वाली थी। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी, तभी उसका सहकर्मी अनंततप्पा ऊर्फ आनंद जबरदस्ती उसके घर में घुस गया और बहस करने लगा। बाद में उसने जानकी पर चाकू से हमला किया।

जब जानकी के साथ रहने वाली रूपा घर आई तो उसने जानकी को खून से लथपथ बेहोश पड़ा देखा। उसने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। जानकी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा, “आनंद केपीएचबी के सुपरमार्केट में जानकी के साथ काम करता था। जानकी ने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसके बाद से वह लगातार उसे परेशान कर रहा था। वह 10 दिन पहले भी जानकी के घर आया था और उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493