कोलकाता, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राज्य सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई ने अपनी प्रस्तावित बाइक रैली के लिए अनुमति नहीं मिलने पर बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
भाजपा के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि भाजपा की युवा शाखा की सप्ताह भर चलने वाली रैली ‘प्रतिरोध संकल्प अभियान’ पूर्व मिदनापुर जिले के तटीय शहर दीघा से गुरुवार को शुरू होनी थी।
यह राज्य भर का दौरा करने के बाद उत्तरी बंगाल के कूच बिहार पहुंचने वाली थी।
उन्होंने कहा, “पुलिस ने शुरुआत में इजाजत दी थी लेकिन मंगलवार को दोपहर बाद इनकार कर दिया। यह तृणमूल कांग्रेस व राज्य सरकार का भाजपा के खिलाफ बदले की राजनीति का संकेत है।”
उन्होंने कहा, “हमारे पार्टी के नेता पुलिस प्रशासन के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय गए हैं।”
dharmpath.com dharmpath