भिंड, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गुरुवार को एक डंपर और लोडर के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी चार लोग लोडर में सवार थे।
भिंड, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गुरुवार को एक डंपर और लोडर के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी चार लोग लोडर में सवार थे।
मेहगांव थाना के प्रभारी एन के त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया कि भभुआ गांव के पास डंपर और लोडर के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में लोडर में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई।
त्रिपाठी ने आगे बताया कि लोडर से गांव के लोग मवेशी खरीदने इटावा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वाहनों में हुई टक्कर के बाद डंपर पलट गया। पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath