शशिकला के पति ने सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया

चेन्नई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय अन्नाद्रमुक मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) पार्टी से निष्कासित और भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद वी.के. शशिकला के पति एम. नटराजन ने गुरुवार को ब्रिटेन से एक लक्जरी कार को आयात करने में लगने वाले शुल्क की चोरी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

मद्रास उच्च न्यायालय ने पिछले वर्ष नवंबर में 23 वर्ष पुराने इस मामले में नटराजन और तीन अन्य के खिलाफ निचली अदालत की सजा को बरकरार रखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493