उप्र : कोहरे का कहर जारी, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी शीतलहर का दौर जारी रहेगा और ठंड में कमी आने की संभावना कम ही है। इधर कोहरे की वजह से रेल एवं सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में कोहरे का असर रहेगा और दोपहर बाद ही धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान अभी दो दिनों तक 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही दर्ज किया जाएगा। बारिश न होने की वजह से तापमान अभी 15 डिग्री के आसपास ही अटका हुआ है। अगले सप्ताह से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज किये जाने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, कानपुर का 8 डिग्री, इलाहाबाद का 5.7 डिग्री, बनारस का 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ठंड और कोहरे की वजह से उप्र में दर्जन भर रेलगाड़ियां अपने नियत समय से घंटों देरी से चल रही हैं। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, लखनऊ मेल सहित कई गाड़ियां अपने नियत समय से काफी देरी से चल रही हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493