कंबोडियाई रैपर-फिल्मकार को डेट कर रही हैं जोली

लॉस एंजेलिस, 12 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली अभिनेता ब्रैड पिट से अलगाव की घोषणा के करीब डेढ़ साल बाद कथित रूप से कंबोडियाई गीतकार व फिल्मकार प्रैक ली को डेट कर रही हैं।

लॉस एंजेलिस, 12 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली अभिनेता ब्रैड पिट से अलगाव की घोषणा के करीब डेढ़ साल बाद कथित रूप से कंबोडियाई गीतकार व फिल्मकार प्रैक ली को डेट कर रही हैं।

ब्रैड और जोली की शादी दो साल तक चली।

वेबसाइट ‘ओकेमैगजीन डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “ये बढ़िया जोड़ा है। उनका रिश्ता दिन पर दिन मजबूत हो रहा है। एंजेलिना को बस इसी चीज की जरूरत थी। अभिनेत्री ने लंबे समय तक अपने जीवन में किसी नए शख्स को नहीं आने दिया, लेकिन जब वह प्यार में पड़ती हैं, तो सच में गहरे प्यार में पड़ जाती हैं।”

दोनों को लोउंग उंग ने मिलाया था, वे दोनों की अच्छी दोस्त हैं।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि ली, जोली के लॉस फेलिज एस्टेट में उनके (जोली के) बच्चों के साथ भी समय बिता रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493