कोटिन्हो के जाने से लीवरपूल पर प्रभाव नहीं पड़ेगा : एलेक्स

लीवरपूल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। लीवरपूल के मिडफील्डर एलेक्स-ओक्सालेड चेम्बरलिन ने कहा कि फिलिप कोटिन्हो के जाने से क्लब पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

लीवरपूल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। लीवरपूल के मिडफील्डर एलेक्स-ओक्सालेड चेम्बरलिन ने कहा कि फिलिप कोटिन्हो के जाने से क्लब पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कोटिन्हो ने लीवरपूल के लिए खेले गए 201 मैचों में 54 गोल किए थे और इसके बाद वह 14.2 करोड़ पाउंड में पिछले सप्ताह बार्सिलोना में शामिल हो गए।

एलेक्स ने कहा, “जब कोटिन्हो टीम में नहीं थे, तब भी हमने शानदार प्रदर्शन किया था और हमारे पास अब भी शानदार खिलाड़ी हैं, जो गोल कर सकते हैं।”

एलेक्स ने कहा, “टीम के खिलाड़ियों पर हमें पूरा विश्वास है। मुझे नहीं लगता कि कोटिन्हो के जाने से हम पर कोई फर्क पड़ना चाहिए। मुझे हमारी टीम के खिलाड़ियों पर पूरा विश्वास है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493