बिहार : ट्रक-बाइक की टक्कर में 3 की मौत

सीवान, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

दरौली के थाना प्रभारी मोहम्म्द शाहीद ने बताया कि अस्थांवा थाना क्षेत्र के रहने वाले शर्मानंद राम (50) अपनी पत्नी घाना देवी (45) और भतीजा राहुल कुमार (21) को एक मोटरसाइकिल पर बैठाकर दरौली से वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान दरौली-रघुनाथपुर मार्ग पर टोकापुल के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

शाहीद ने बताया कि इस घटना में बाइक पर सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान के सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493