मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रोकिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रिलायंस सिक्युरिटीज की आय में 31 दिसंबर 2017 को खत्म हुई तिमाही के दौरान साल-दर-साल आधार पर 2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रिलायंस कैपिटल की ब्रोकिंग और डिस्ट्रीब्यूशन शाखा के मुताबिक, समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 83 करोड़ रुपये (1.3 करोड़ डॉलर) रही।
कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कर कटौती से पहले उसका मुनाफा बढ़कर 14 करोड़ रुपये (20 लाख डॉलर) रहा, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में यह 13 करोड़ रुपये था।
रिलायंस सिक्युरिटीज के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. गोपकुमार ने कहा, “हम मुनाफायुक्त विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं और ट्रेडिग ग्राहकों की संख्या, कैश बाजार खंड में मात्रा और निवेश उत्पादों के वितरण में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath