नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारती एयरटेल ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को अमेजन प्राइम की एक साल की ग्राहकी मुफ्त उपलब्ध कराने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन इंडिया के साथ साझेदारी की है।
दूरसंचार दिग्गज ने कहा कि यह पेशकश उसके नए और वर्तमान पोस्टपेड ग्राहकों को 499 रुपये के ‘इंफिनिटी प्लान’ या उससे ऊपर के प्लान पर उपलब्ध होगी।
अमेजन प्राइम इंडिया के निदेशक व प्रमुख अक्षय शाही ने कहा, “इस कदम से एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को अमेजन प्राइम की सहज पहुंच हासिल होगी तथा उन्हें नए वीडियो स्ट्रीमिंग सामग्री और अन्य सेवाओं की सुविधा मिलेगी।”
dharmpath.com dharmpath