पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। प्रेमिका पर अपने भाई को गोली मरवाने की साजिश रचने का आरोप है।
गोली लगने से घायल राज गौड़ अभी भी ट्रामा सेंटर में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। भाई बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाली बहन ज्योति पर घटना के बाद भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को मालीपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी संदीप के पास से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व एक कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है।
dharmpath.com dharmpath