100वां उपग्रह प्रक्षेपण ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के 100वें उपग्रह के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इसरो ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के पहले लांच पैड से 42वें धुव्रीय उपग्रहण प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी), पीएसएलवी-सी40 को छोड़ा, जिसने 31 उपग्रहों को दो कक्षाओं में स्थापित किया।

राजनाथ ने ट्वीट किया, “काटरेसैट-2 श्रृंखला के उपग्रह मिशन के 100वें उपग्रह के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पर इसरो के दल को बधाई। इसरो के वैज्ञानिकों ने कई अवसरों पर अपनी सफलता से देश को गर्व कराया है। उन्होंने शतक लगाकर फिर से देश को गौरवान्वित किया है।”

इन 31 उपग्रहों में तीन भारत के और अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, फिनलैंड व कनाडा के 28 हैं।

राजनाथ ने कहा कि इसरो की 100 उपग्रहों के प्रक्षेपण की उपलब्धि कई मायनों में ऐतिहासिक है और यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

उन्होंने कहा, “इसरो के वैज्ञानिकों ने खगोलीय अंतरिक्ष में एक विशेष जगह बनाई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493