उप्र : लोडर की टक्कर से घायल युवक की मौत

बांदा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं गांव के पास गुरुवार को लोडर की टक्कर से घायल मोटरसाइकिल सवार युवक की शुक्रवार को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। यह जानकारी एएसपी ने दी।

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने शुक्रवार को बताया, “मर्का थाना क्षेत्र के खलरिया गांव के मोटरसाइकिल सवार युवक दिनेश (19) को गुरुवार की शाम एक अज्ञात लोडर (मिनी ट्रक) ने दादौं गांव के पास पीछे से टक्कर मार दी थी, पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई है।”

उन्होंने बताया, “शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और अज्ञात लोडर और उसके चालक की खोज की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493