उप्र में कोहरा छाया, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं के चलने का दौर अभी जारी है इसीलिए गलन कम नही हो रही है। आगे भी मौसम में कोई बदलाव की कोई उम्मीद नही है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दोपहर के बाद ही धूप निकलेगी लेकिन धूप देर से निकलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

गुप्ता के अनुसार वातावरणीय दशाओं में कोई बदलाव नही हुआ है। जबकि देर रात के बाद उपरी वायुमंडल मे ंघना कोहरा बन गया है। इससे दिन में सूरज देर से निकलेगा और धूप का असर भी कम रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, कानपुर का 6 डिग्री, बनारस का 5.7 डिग्री, इलाहाबाद का 7 डिग्री और झांसी का 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493