मेरे संस्मरण ने मुझे ज्यादा मुखर बनाया : करण जौहर

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। करण जौहर ने अपने संस्मरण ‘एन अनसूटेबल बॉय’ में अपनी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड में अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बताया है। फिल्मकार का कहना है कि इन सब चीजों के बारे में बात करने से अब वह और ज्यादा मुखर हुए हैं और अपनी बात खुलकर रखने लगे हैं।

पूनम सक्सेना के साथ मिलकर इस संस्मरण को लिखने वाले करण ने किताब में काजोल के साथ हुई अनबन और सेक्स के प्रति अपनी धारणा आदि के बारे में खुलकर बात की है।

एक बयान के मुताबिक, करण अपने शो ‘कॉलिंग करण’ के जरिए इश्क 104.8 एफएम पर भी अपने जीवन की दास्तां को साझा करेंगे।

करण ने कहा, “कभी-कभी किसी चीज के बारे में कम या विस्तार से बात करना आपको उस दौर में वापस ले जाता है। हर बार जब उन्होंने (पूनम) मुझसे मेरे पुराने शयनकक्ष, घर, लोगों और रिश्तों के बारे में बात की, मैं उस दौर में चला गया और उसका विश्लेषण किया और उन विषयों पर काफी कुछ कहा, जिन पर बात करने में शायद मैं शर्मा रहा था।”

फिल्मकार ने कहा, “ये वे चीजें थीं जिन के बारे में मैं बात नहीं करना चाहता था और वापस मुड़ कर नहीं देखना चाहता था, लेकिन मैं कहीं न कहीं जानता था कि मैं ऐसा करना चाहता हूं क्योंकि संस्मरण लिखने के पीछे यही विचार था। मुझे लगता है कि मैंने उन सभी चीजों के बारे में बात की है और इसने मुझे पहले से ज्यादा खुला व मुखर बनाया है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493