इंटरनेट पर ‘ब्लैक हॉगवर्ट्स’ वायरल, रोलिंग को भी भाया

बीजिंग, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सोशल मीडिया ट्विटर पर आजकल ‘ब्लैक हॉगवर्ट्स’ शब्द का हैशटेग काफी चर्चा में है, जिसके तहत लोग हैरी पॉटर सीरीज के सभी पात्रों के अश्वेत होने की कल्पना कर रहे हैं।

हैरी पॉटर की लेखिका जे.के. रोलिंग को यह सब बेहद पसंद आ रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ट्विटर यूजर्स की कल्पनाओं में हैरी पॉटर, हरमाइनी ग्रेंजर, डम्बलडोर से लेकर प्रोफेसर स्नेप और लॉर्ड वॉल्डेमॉर्ट सभी किरदारों को अश्वेत कलाकारों ने निभाया है, जो वेब पर पोस्ट तस्वीरों में देखे जा सकते हैं।

एक प्रशंसक के कलाकारों की सूची के मुताबिक, कैलेब मैकलॉगलिन पॉटर हो सकते हैं, जबकि यारा शाहिदी हरमाइनी की भूमिका में हो सकती हैं और मोर्गन फ्रीमैन डम्बलडोर का किरदार निभा सकते हैं।

हैरी पॉटर के प्रश्ांसक फिल्म के कलाकारों के अलावा विशेष दृश्यों और प्लॉट को भी एडिट कर रहे हैं।

जैसा कि लोग हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया में अपनी कल्पनाओं को शामिल कर रहे हैं, एक प्रशंसक ने हैरी पॉटर की लेखिका जे.के. रोलिंग से पूछा कि क्या उन्होंने हैशटैग को देखा है।

इस पर लेखिका ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “उन्होंने देखा हैं और बेहद पसंद भी आ रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493