उत्तराखंड : कार खाई में गिरने से 3 की मौत

देहरादून, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना शुक्रवार को तल्ला महाड गांव के पास रुद्रप्रयाग-चौपाड़ा सड़क पर हुई।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के निवासी शिवम चौधरी (22) वहां एक परियोजना पर ठेकेदार के तौर पर काम कर रहे थे। शुक्रवार को काम से लौटते समय कुछ युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी।

गाड़ी के चालक ने बातचीत करते हुए नियंत्रण खो दिया और वाहन एक खाई में जा गिरी।

मृतक की पहचान चौधरी सौरभ प्रसाद (22) और विमल प्रसाद (20) के रूप में हुई। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और उनकी पहचान अंशुल नेगी (28), आशीष (17) और अमन प्रसाद (16) के रूप में की गई।

बचाव दल ने शवों को बाहर निकाला जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493