सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और फायर बिग्रेड की टीम ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्कूल में तेंदुए के घुसने का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है।
जानकारी मिली है कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज के मिश्रीबाग स्थित सेंट फ्रांसिस मूक बधिर स्कूल में शनिवार की सुबह तेंदुआ घुस गया। सेंट फ्रांसिस स्कूल स्कूल में 10 बजकर 11 मिनट पर प्रधानाचार्य ज्योसिया मैरी ने तेंदुआ को स्टेज की ओर जाते हुए देखा। इसके बाद स्कूल के बच्चों के साथ स्टाफ में दहशत फैल गई।
स्कूल में जंगली जानवर घुसने की खबर के बाद वन विभाग के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तेंदुए को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। भारी हुजूम को देखते हुए पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं। सीओ ने बताया कि कर्मचारियों के साथ ही सिसर्ट्स ने भी सीसीटीवी पर तेंदुआ को देखा गया है।
डीएफओ मनोज सोनकर ने बताया कि हजरतगंज से करीब 15 किलोमीटर दूर ठाकुरगंज के सेंट फ्रांसिस स्कूल में तेंदुए के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल एक टीम मौके पर रवाना कर दी गई। किसी पर हमले की सूचना फिलहाल नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि स्कूल से एक किलोमीटर के दायरे में मूसाबाद का जंगल और गोमती नदी है। संभव है यह तेंदुआ इसी जंगल से शहर में आ गया होगा। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज में सुबह दस बजकर 11 मिनट पर तेंदुए को स्कूल में घूमते देखा गया है। इसके बाद वह स्कूल में जाकर छिप गया। डीएफओ के साथ वन विभाग तथा प्राणि उद्यान की टीम मौके पर है।
dharmpath.com dharmpath