नेतन्याहू से मिलीं सुषमा

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। नेतन्याहू छह दिवसीय दौरे पर रविवार को भारत पहुंचे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि दोनों के बीच गर्मजोशी भरे माहौल में द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई।

नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा रविवार दोपहर भारत पहुंचे। उनके साथ 130 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत दौरे पर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकाल तोड़ते हुए नेतन्याहू की अगवानी दिल्ली हवाई अड्डे पर की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493