लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के टोल प्वाइंट पर नि:शुल्क मिलेगी चाय

अधिकारियों की माने तो यूपी एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने आगरा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली समेत अन्य तैयारियां पूरी कर ली है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर 50 सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे जिससे एक्सप्रेसवे की निगरानी की जा सके।

बता दें कि हाल ही में अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस वे पर मोटर साइकिल वालों से टैक्स वसूली न करने की बात कही थी।

प्रमुख सचिव सूचना और यूपीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनीश अवस्थी ने आईपीएन को बताया कि प्रदेश सरकार ने आगरा एक्सप्रेस वे पर टोल वसूलने की तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि मोटर साइकिल सवारों से अब आधा टैक्स वसूला जायेगा। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे की निगरानी के लिए एक्सप्रेस वे पर 50 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर कैमरे लगाये जाने का कार्य अम्बानी ग्रुप करेगा।

अवस्थी ने बताया कि टोल प्वाइंट पर हमने नि:शुल्क चाय की व्यवस्था भी की है। आगरा एक्सप्रेस वे पर जाने का खर्च हवाई यात्रा के बराबर पड़ता लग रहा है, के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार में सफर करने वाले सभी यात्रियों का खर्च यदि जोड़ा जायेगा तो ऐसा नहीं है।

बता दें कि अखिलेश यादव ने 21 नवंबर, 2016 को आगरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493