हम विविधता के मामले में और बेहतर कर सकते हैं : एलिजाबेथ रीसर

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री एलिजाबेथ रीसर ने हॉलीवुड में बढ़ती विविधता की तारीफ की है।

हालांकि, उनका यह भी कहना है कि यह स्पष्ट रूप से ऐसा है, “जहां हमें होने की जरूरत नहीं है और हमें लंबा रास्ता तय करना है। “

एलिजाबेथ ने आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि हम बेहतर कर सकते हैं। विविधता एक बड़ा मसला और समस्या है। हम विभन्न रंगों व नस्लों के लोगों को बतौर कलाकार मौका दे रहे हैं, इस आधार पर ज्यादा लोगों को कहानी बयां करने का मौका मिल रहा है, बतौर कलाकार काम करने और निर्देशन करने का मौका मिल रहा है, लेकिन यह स्पष्ट है कि हमें वहां होने की जरूरत नहीं है और हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है।”

अभिनेत्री फिल्म ‘ट्विलाइट’, टीवी शो ‘द गुड वाइफ’ में काम कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493