आस्ट्रेलियन ओपन : दूसरे दौर में पहुंचे नडाल

मेलबर्न, 15 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोमवार को विजयी आगाज करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलिया ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में नडाल ने डोमिनिकन गणराज्य के विक्टर एस्ट्रेला बुर्गोस को मात दी।

अपने 17वें ग्रैंड स्लैम खिताब को जीतने के लिए उत्सुक वर्ल्ड नम्बर-1 नडाल ने बुर्गोस को सीधे सेटों में 6-1, 6-1, 6-1 से मात दी।

इसके अलावा, अन्य मैचों में जीत हासिल कर बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव और आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। हालांकि, आठवीं वरीय अमेरिका जैक सॉक को हारकर बाहर होना पड़ा।

सॉक को वर्ल्ड नम्बर-41 जापान के युइची सुगीटा ने 6-1, 7-6 (7-4) 5-7, 6-3 से मात दी।

दिमित्रोव ने आस्ट्रिया के डेनिस नोवाक और एक घंटे 38 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-2, 6-2 से मात दी।

किर्गियोस ने ब्राजील के रोजेरियो डुट्रा सिल्वा को सीधे सेटों में 6-1, 6-2, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में कदम रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493