सेंचुरियन टेस्ट : भारत ने पहली पारी में बनाए 307 रन

सेंचुरियन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। कप्तान कोहली (153) की बेहतरीन शतकीय पारी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में सोमवार को अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए।

इस पारी के आधार पर भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से 28 रन पीछे है। मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 335 रन बनाए थे।

भारत के लिए पहली पारी में कोहली के अलावा, सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने 46 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 38 रनों का योगदान दिया।इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए मोर्ने मोर्केल ने चार विकेट लिए, वहीं वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कगीसो रबाडा लुंगी नगीदी को एक-एक सफलता मिली।

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493