युनाइटेड में वापसी चाहते हैं रोनाल्डो

मेड्रिड, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने क्लब रियल मेड्रिड से मैनचेस्टर युनाइटेड लौटने की इच्छा जाहिर की है।

एस समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल समर ट्रांसफर विंडो के दौरान रोनाल्डो अपने पुराने क्लब में वापसी करना चाहते हैं।

पांच बार बालोन डी ओर का खिताब जीत चुके रोनाल्डो वर्तमान क्लब मेड्रिड के साथ नए करार के तहत किए गए वादों के असफल होने से नाखुश हैं। इस कारण वह इस सीजन के अंत तक रियल क्लब से बाहर होने के बारे में विचार कर रहे हैं।

रियल के 32 वर्षीय खिलाड़ी का नाम फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन से भी जोड़ा जा रहा है। रोनाल्डो ने 2009 में रियल क्लब में शामिल हो से पहले छह साल युनाइटेड में बिताए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493